विधायक श्री डामोर विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए

(रतलाम )तलाम 18 जनवरी 2024/ जिले में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत से रतलाम ग्रामीण के मोरवानी ग्राम में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कैंप में स्थानीय विधायक श्री मथुरालाल डामोर भी सम्मिलित हुए, उनके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम में विधायक श्री डामोर ने अपने संबोधन में केंद्रीय तथा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचित व्यक्ति को केंद्र तथा राज्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपनी सफलता की कहानी बता रहे हैं। इस अवसर पर कन्या पूजन किया गया। जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें