देवास में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर एक प्रक्ररण किया पंजीबद्ध

(देवास)  देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शहर गश्त के दौरान शांतिपुरा चिमना बाई स्कूल के पास से 44 पाव देशी मदिरा, 49 पाव अंग्रेजी मदिरा, 17 बियर की केन जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त सामाग्री की बाजार मूल्य लगभग 12 हजार 250 रुपए है।

     कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी.पी.सिंह, राजकुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया एवं मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता और सैनिक बल शामिल था। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें