“नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो”, अयोध्या मय हुआ विजयराघवगढ़
(विजयराघवगढ़) अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समूचे क्षेत्र में हवन पूजन मानस पाठ भंडारा के साथ शोभा यात्राएं भी निकल गई। सदियों की प्रतीक्षा के उपरांत 22 जनवरी सोमवार का दिन हिंदू धर्म के लिए ऐतिहासिक रहा। विजयराघवगढ़ ऐतिहासिक नगरी सहित ग्राम पंचायत क्षेत्रो में भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर प्रातः से ही मंदिरों से लेकर घर-घर में पूजन अर्चन हवन भंडारे का सिलसिला आरंभ हुआ। शोभायात्राएं प्रभात फेरिया निकाली गई, मंदिरों में मानस पाठ हवन पूजन के साथ महा आरती का भी आयोजन किया गया। नगर में प्रत्येक घरों के सामने रंगोलिया सजाई गई, बंदनवार लगाए गए तथा सायं काल दीप जलाए गए। वही दीपों की रोशनी से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दीपावली का पर्व भी फीका पड़ जाएगा।
संकट मोचन जगन्नाथ धाम में अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा सहित समस्त जन प्रतिनिधियों द्वारा श्री राम मंदिर के मॉडल एवं भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके उपरांत देश के प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में चल रहे सजीव प्रसारण के अनुसार पूजन अर्चन भजन कीर्तन एवं भगवान श्री रामचंद्र की आरती बालिकाओं सहित समस्त जनों द्वारा एक स्वर से गाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामावतार पटेल सहित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समूचे नगर में प्रातः से संध्या तक जय श्री राम का जय उदद्घोष चलता रहा।
हरिहर धाम में ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ
पावन सलिला महानदी के तट पर हरिहर धाम में विगत 15 जनवरी से लगातार चल रहे रामचरित मानस पाठ के तहत क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ के साथ भगवान राम सीता हनुमान की सजीव झांकी के साथ सन्ध्या को बेंडबाजो व आकर्षक आतिश बाजी के साथ जुलूस निकाला गया।
नगर के संकट मोचन चौक, अंधा मोड़, आजाद चौक सहित सार्वजनिक स्थलों में भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित समस्त विभागों द्वारा नगर की साफ सफाई, साज सज्जा एवम सुरक्षा व्यवस्था में सराहनीय सहयोग रहा
हिंदुत्व का दिया सन्देश
मोहन टोला में श्री राम दरबार मंदिर में हिंदुत्व का संदेश देते हुए बृहद कार्यक्रम के आयोजन में प्रातः से आचार्यो द्वारा राम चरित मानस, हनुमान चालीसा पाठ, भगवान श्री राम की सपरिवार पूजन अर्चन हवन भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केशव अवस्थी, प्रभु दयाल अवस्थी, शिव निवास अवस्थी, भारत अवस्थी, सीताराम अवस्थी, शिवकुमार अवस्थी, प्रमोद अवस्थी सहित आचार्य ब्राम्हणों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ
