लोकतंत्र की आभा है मतदाता से : डीआईजी श्री सिंह
’प्रत्येक मतदाता अपने मत का महत्व समझें – कलेक्टर श्री लाक्षाकार
नए मतदाताओं को ईपिक का वितरण किया
कार्यक्रम में नए मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। समारोह में 15 नवीन मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए गए। बुजुर्ग मतदाताओं का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। मतदाता दिवस के संदर्भ में आयोजित निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं दीपिका कसेरा, निकिता परमार और इशिका अंजना को पुरस्कृत किया गया। मतदाता जागरूकता अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडियाकर्मी श्री शिवेंद्र दुबे दैनिक भास्कर एवं श्री कमल सिंह यादव पत्रिका तथा स्वीप प्लान में योगदान के लिए पीएचई के श्री आनंद व्यास को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियो को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। विधानसभा निर्वाचन स्वीप प्लान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 सहयोगियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम राइस विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल एवं नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम की बालिकाओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के उपरांत ईवीएम एवं वीवीपीएटी प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। समारोह में नवीन एवं बुजुर्ग मतदाताओं के साथ शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
