विजयराघवगढ़ में आन बान शान से लहराया तिरंगा
(विजयराघवगढ़) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण उपरांत समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर नगर भ्रमण हेतु एनसीसी के कैडेटसो द्वारा मार्च फास्ट करते हुए गगन भेदी राष्ट्रीय नारे लगाते संकट मोचन चौक मेंन रोड अंधा मोड़ होते हुए आजाद चौक पहुंचकर जय स्तंभ के पास ध्वज को सलामी देते हुए जुलूस जनपद पंचायत प्रांगण में पहुंचा जहां जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल द्वारा दीपप्रज्वलित कर ध्वजा रोहण किया गया।

उपस्थित जनप्रतिनिधि अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जहाँ जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, सीईओ ब्रतैश जैन सहित जनपद सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इसके उपरांत जुलूस प्राचीन ऐतिहासिक किले पहुंचा ।

विधायक संजय पाठक ने किया ध्वजारोह
विजयराघवगढ़ के गौरवशाली ऐतिहासिक किले में विधायक संजय सतेंद्र पाठक द्वारा ध्वजारोहण के अवसर पर सर्वप्रथम ध्वज की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। ऐतिहासिक किले में ध्वजारोहण के उपरांत विधायक ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, मंडल अध्यक्ष मनीश देव मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, पार्षद रमाकांत तिवारी सहित समस्त पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम महेश मंडलोई, तहसीलदार बीके मिश्रा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल, सीएमओ रामावतार पटेल, बीमएओ डाॅ विनोद कुमार, बीईओ आनंद कोरी, बीआरसी सीएस मरकाम, टीआई अनूप सिंह ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री जैन सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इसके उपरांत उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जहां छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। विधायक द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। श्री पाठक ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पांच सौ सालों के संघर्ष का फल है। यह पुनीत कार्य प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयासों से ही संभव हो सका है और यह भी कहना गलत नहीं होगा कि रामलला की स्थापना के साथ ही नया अध्याय भी लिख गया है। भारत का वैभव पुनः लौट आया है।
उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने पिता की कर्मभूमि विजयराघवगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भर के छात्र-छात्राएं आने वाले कल का भविष्य हैं इसलिए उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार सहित नगर का गौरव बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आए इसके लिए वे हमेशा मदद करेंगे। मंच के माध्यम से उन्होंने इनडोर स्टेडियम, किले के पीछे पार्क सहित अन्य विकास कार्य शीघ्र कराने की घोषणा की। इसके उपरांत विधायक संजय पाठक ने विधायक कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस बधाई दी।
जगह जगह हुआ ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस की शुभ बेला में जनपद पंचायत, नगर परिषद, तहसील कार्यालय, सिविल अस्पताल, थाना परिसर, सहकारी समिति, शासकीय महाविद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मॉडल हाई स्कूल, कन्या हाई स्कूल, बालक एवं बालिका माध्यमिक शाला, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारीतलाई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मी कॉन्वेंट माध्यमिक विद्यालय देवरा कला, टीकर एवं परसवारा माध्यमिक विद्यालय एवं कारी तलाई कुसमा बंजारी देवरीमझगवा देवरा कला ग्रामीण क्षेत्र के समस्त शासकीय, अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ।
✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ
