कैमोर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा
म.प्र. समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला ने किया ध्वजारोहण
(कैमोर) कैमोर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों में 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही गरिमापूर्ण तथा धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के हृदय स्थल पर स्थापित कैमोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मध्य प्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला ने भव्यता के साथ ध्वजारोहण कर समारोह का आगाज किया।

कैमोर विज्ञान महाविद्यालय, कैमोर हायर सेकेंडरी कैमोर (हिन्दी व अंग्रेज़ी माध्यम) की सीनियर व जुनियर एन सी सी विंग , स्काउट, गाइड व रेडक्रास की शानदार परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट की सलामी लेकर मुख्य अतिथी श्रीमती पद्मा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सराहना की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कैमोर इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल तथा कैमोर मिडिल स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर मनमोहक सामूहिक नृत्य से देश प्रेम का जज्बा कायम किया। शानदार पी टी प्रदर्शन तथा विद्यालय, महाविद्यालय की प्रस्तुतियों ने हर एक को थिरकने मजबूर किया।

गणतंत्र की शक्ल अख्तियार करने में भारत के जननायकों के योगदान को याद करते हुए संविधान की स्थापना, स्वरुप, अधिकार और दायित्वों की सरल व्याख्या भी बच्चों को अतिथी उद्बोधन में बताया गया।

कैमोर एजुकेशन सोसाइटी के चेयरपर्सन श्री शैलेन्द्र शुक्ला ने विद्यालय परिवार के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जाने वाले प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। साथ ही प्रबंध समिति के द्वारा नर्सरी से लेकर 12वीं तक विद्यालय में प्रवेश शुल्क से छूट दिये जाने के निर्णय एवं घोषणा से अभिभावकों को बहुत बड़ी राहत दी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डी पी बढ़ोलिया सचिव कैमोर एजुकेशन सोसाइटी ने की, उपाध्यक्ष डॉ शिवानी बड़गैंया, कोषाध्यक्ष श्री अवधेश शुक्ला, सदस्य आर्यन शुक्ला, श्रीमती कांता ग्रोवर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महाविद्यालय प्राचार्य श्री डा एम पी स्वर्णकार, विद्यालय प्राचार्य श्री पी पी नेमा ने मार्ग निर्देशन कर कार्यक्रम को नया आयाम देने में सफलता हासिल की।
एन सी ओ श्रीमती नीलांजला, कुमारी नैना सिंह, श्री अनुज गुप्ता, स्काउट प्रभारी श्री अजीत सराठे, गाइड प्रभारी कुमारी सुमन विश्वकर्मा का निर्देशन सराहनीय रहा।
कैमोर मिडिल स्कूल हेेड श्रीमती इरशाद बेगम, कैमोर इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल हेड श्रीमती पूजा चावला, कैमोर बाल मंदिर हेड श्रीमती जस्टीना बार्नेट का अथक प्रयास और स्टाफ कोआर्डिनेशन उच्च स्तरीय था। कार्यक्रम संचालन श्री श्रीचंद पटैल द्वारा कर एक अलग तरह का शमा बांधा गया। सभी आदरणीयों, अतिथियों, अभिभावकों, उपस्थित जन समुदाय और छात्र-छात्राओं का श्रीमती पूजा चावला ने आभार व्यक्त किया।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
