गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार 11फरवरी को

(विजयराघवगढ) संकट मोचन जगन्नाथ धाम स्थित श्री गरुड़ध्वज संस्कृत विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण बालकों का उपनयन संस्कार आगामी 11 फरवरी 2024 को मठाधिपति स्वामी श्री इंदिरारमण जी महाराज महंत श्री जीयर स्वामी मठ पुरी के मंगल सानिध्य में होना सुनिश्चित है।

बैकुण्ठ वासी स्वामी गरुडध्वजाचार्य जी महाराज के महत संकल्प का यह 36 वें आयोजन की तैयारियां समिति सदस्यों द्वारा की जा रही है। जिन विप्र बंधुओं को अपने बालको के उपनयन संस्कार आश्रम में कराना हो वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया के पास पंजीयन करा सकते हैं।

गरुड़ध्वज संस्कृत प्रचार समिति के प्रबंधक पं जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, डॉ अनिल मिश्रा, विमलेन्दु पयासी, अनिल शर्मा, केशवानंद तिवारी, अरविन्द बडगैयां, पं रामाधार गौतम, मदनलाल ग्रोवर, विपिन सोनी, अवधराज तिवारी, शिवकुमार पांडेय, ओ पी तिवारी, रामनारायण गर्ग, डॉ जी पी पाठक, राजू गुप्ता, तारा सिंह, डॉ कुसुम त्रिवेदी, कुंजीलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजीत पांडेय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, लक्ष्मण पांडेय, संदीप मिश्रा, लक्ष्मण यादव, एम एल नामदेव, रामजी मिश्रा, जमुना गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्रा, माधुरी मिश्रा, अशोक गुप्ता, अरुण मिश्रा, श्यामलाल नामदेव, संतोष मिश्रा, रामकिशोर गुप्ता, आचार्य पं कृष्णदास पांडेय, वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया, ऋषिकेश मिश्रा, पं रामावतार त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, राजेश गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने बालको का उपनयन संस्कार कराने का आग्रह किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें