बालिका छात्रावास बरहटा को जिला में प्रथम रैंक मिलने पर वार्डन को कलेक्टर ने किया सम्मानित
(विजयराघवगढ़) शासकीय माध्यमिक शाला बरहटा में संचालित बालिका छात्रावास में कार्यरत वार्डन को जिला प्रशासन द्वारा छात्रावास संचालन एवम् साफ़ सफाई और उत्कृष्ट कार्य करने में कटनी जिला में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला प्रशासन कटनी द्वारा बालिका छात्रावास बरहटा में कार्यरत वार्डन श्रीमती शिरीन कांता वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस दौरान छात्रावास की सहायक वार्डन श्री मति ज्योति भी उपस्थित रही।
