परीक्षा की तैयारी सहजता से नियमित रूप से करें, इससे रहेंगे तनाव रहित – स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सुना गया परीक्षा पे चर्चा 2024

(भोपाल) स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि स्कूल की परीक्षा के समय आम तौर पर विद्यार्थी तनाव महसूस करते हैं। इस तनाव को बेहतर समय प्रबंधन के साथ परीक्षा की तैयारी सहजता से नियमित रूप से करें, तो इसको काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण सुना। इस मौके पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें