मोहिनी देवी स्टेडियम चुरहट में बड़ी धूमधाम से मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका विजय गुप्ता द्वारा किया गया ध्वजारोहण
(चुरहट) 75 वा गणतंत्र दिवस चुरहट में बड़ी ही धूमधाम से हर विभाग हर स्कूल में मनाया गया। अंत में प्रमुख कार्यक्रम मोहिनी देवी स्टेडियम में रखा गया था जहां नगर परिषद के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।चुरहट नगर परिषद में प्रथम ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका विजय गुप्ता द्वारा चुरहट पुराना स्टैंड जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा में किया गया । उसके बाद थाना तिराहा में स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर भी नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नगर परिषद में भी ध्वजारोहण किया गया इन सब कार्यक्रम के बाद मोहिनी देवी स्टेडियम में ध्वजारोहण अध्यक्ष द्वारा किया गया। तपश्चात परेड सलामी निरीक्षण नगर परिषद अध्यक्ष व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा किया गया। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया ।
इसके बाद स्कूलों का संस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें 11 स्कूलों ने भाग लिया जिसमें विंध्य हायर सेकेंडरी स्कूल , सरस्वती स्कूल चुरहट, कन्या माध्यमिक विद्यालय चुरहट , कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल चुरहट , जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट, मॉडल स्कूल सर्रा, टैलेंट केयरअकैडमी, अजय मेमोरियल, एक्सीलेंस अकैडमी , सरोज स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्राओं ने तरह-तरह की अपनी प्रतिभा जाहिर की। कार्यक्रम समापन होने के पश्चात प्रथम द्वितीय तृतीय आए स्कूल के प्रभारी को सील्ड प्रदान की गई।

ज्ञात हो कि मार्च फास्ट में प्रथम पुरस्कार मॉडल हायर सेकेंडरी, द्वितीय पुरस्कार विंध्या अकैडमी एवं तृतीय पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय को दिया गया। इसी तरह समूह नृत्य में प्रथम शासकीय कन्या स्कूल चुरहट, दूसरा विंध्या स्कूल व तीसरा इनाम एक्सीलेंस स्कूल को दिया गया । समूह गान में प्रथम पुरस्कार विंध्य स्कूल, द्वितीय पुरस्कार जवाहर नवोदय विद्यालय व तृतीय पुरस्कार सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल चुरहट को दिया गया। सैला नृत्य में प्रथम मॉडल स्कूल व द्वितीय पुरस्कार टैलेंट केयर स्कूल को दिया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोनिका विजय गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय पांडेय, नगर परिषद के संपूर्ण पार्षद गण एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेश द्विवेदी, तहसीलदार संतोष शुक्ला, समाजसेवी विजय गुप्ता, अनसूइया सोनी,पत्रकार बंधु, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवम गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही। मंच का संचालक एडवोकेट रमेश सिंह ने किया।
✍️ मानिक लाल गुप्ता
RPKP INDIA NEWS
चुरहट
