जिला स्तरीय सांसद (राज्यसभा) खेल प्रतियोगिता 3 से 5 फरवरी तक
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया करेंगे प्रतियोगिता का उदघाटन
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की टीमों को भी शामिल करने के लिये कहाआठ खेल विधाओं में 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि फूलबाग मैदान पर खेलों के मापदण्ड के अनुरूप कोर्ट (खेल मैदान) तैयार करने के लिये नगर निगम के अधिकारी तत्परता से सभी कार्य पूर्ण करें। उन्होंने बैठक में मौजूद विभिन्न खेल संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों एवं खेल अधिकारियों से भी कहा कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पण भाव से काम करें। प्रतियोगिता के संबंध में लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, महिला बाल विकास, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधायक प्रतिनिधि एवं डॉ. भगवत सहाय कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रामअवतार सिंह बैस ने बैठक में जानकारी दी कि जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता में खो-खो, रस्साकसी, कबड्डी, बॉलीबॉल, सितौलिया, पॉवर लिफ्टिंग, लम्बी कूँद व गोला फेंक शामिल किए गए हैं।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव जैन, अपर आयुक्त नगर निगम श्री विजयराज, एसडीएम झांसी रोड़ श्री विनोद सिंह, ग्वालियर सिटी श्री अतुल सिंह व एसडीएम लश्कर श्री नरेश कुमार गुप्ता, खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला व अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा श्री शिववीर सिंह भदौरिया सहित विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े प्रतिनिधिगण, रेफरी व कोच मौजूद थे।
