लोकसभा निर्वाचन हेतु ईवीएम वीवीपैट मशीन का एफएलसी कार्य संपन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

(कटनी)  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद की उपस्थिति में सोमवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चौकिंग) का कार्य कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित ईवी एम वेयर हाउस में बेल के इंजीनियर्स के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते नें बताया कि प्रथम लेवल चेकिंग का यह कार्य प्रतिदिन ईवीएम वेयरहाउस में प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक कराया जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें