श्री राममंदिर चुरहट में रामजी की कलश यात्रा निकालकर श्री मदभागवत का हुआ शुभारंभ
श्री मदभागवत कथा के समापन पर किया गया विशाल भंडारे का आयोजन
(चुरहट) श्री राममंदिर अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर परिषद चुरहट अंतर्गत श्री राम मंदिर में रामजी की शोभा यात्रा एवम कलश यात्रा निकालकर श्री मदभागवत का शुभारंभ किया गया।
श्री मदभागवत कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें चुरहट के समस्त व्यापारी बंधु के साथ साथ काफी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों उपस्थिति रही।
रिपोर्ट : मानिक लाल गुप्ता,चुरहट
