सीएम राइज स्कूल मैहर में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह, विद्यालय प्राचार्य डी पी गोस्वामी द्वारा किया गया अतिथियों का आभार प्रदर्शन

(मैहर) सी एम राइज स्कूल मैहर मे सरना पैलेस में कार्यक्रम के अतिथि गणों मे रविनंदन मिश्र, डी के दिवेदी, संजय गुप्ता, सी बी सिंह, दिनेश मिश्रा, अनुराग खरे, सी एम राइज स्कूल प्राचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह मैनी, रवींद्र सिंह मंजू सर , शशांक श्री वास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, अन्य सभी सी एम राइज स्कूल के अध्यापक गण, सी एम राइज स्कूल के सभी छात्र छात्रा की गरिमा मय भाव रुपेन उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस समारोह में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर माँ शारदे का पूजन अर्चन कर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी द्वारा शाला का वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम मे सरस्वती वन्दना से लेकर धारा 370 एवम् अन्य शिक्षा प्रद संगीतमय, नृत्य, नाटक, एकांकी, का रङ्गमनचीय आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है की जो शासकीय सी एम राइज स्कूल के द्वारा बहुत ही आकर्षक ढङ्ग से शानदार संचालन सुंदर पोशाक, सभी प्रांतों को ध्यान में रखते हुए जो राज्य वार राज्य , मनमोहक प्रस्तुति दी वह अभिभावक शिक्षक समुदाय, छात्र छात्राएं की तालियों की स्वागत अभिनंदन रूपी जो कार्यक्रम हुआ वह निः संदेह सराहनीय रहा।

सभी मन्चासीन अतिथियों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मण्डल को सादर धन्यवाद अर्पित किया। अंत में आभार प्रकट विद्यालय के प्राचार्य डी पी गोस्वामी जी द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रगान द्वारा इस रङ्गारङ्ग सांस्कृतिक कार्यक्रम का पुरुस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर), मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें