कैमोर ऐ सी सी रामलीला मेला मैदान बना कीचड़ का तलाब समिति प्रबंधन नही दे रहा ध्यान
कैमोर ऐ सी सी रामलीला मेला मैदान बना कीचड़ का तलाब समिति प्रबंधन नही दे रहा ध्यान
कैमोर का दशहरा अपने आप पर जिले सहित
पूरे प्रदेश व देश भर में विख्यात है यहां पर आयोजित श्रीराम पर नाट्य मंचन एवं मैदान में लगी आकर्षक दुकान भी मेले की रौनक को और भी चार चांद लगाती रही है लेकिन इस समय हो रही बारिश ने पूरा माहौल पानी फेर दिया है जिससे पूरे रामलीला मैदान कीचड़ से सना हुआ है लेकिन ए सी सी मेला समिति द्वारा दुकानदारों के लिए कुछ भी समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है
कटनी जिला समेत पूरे प्रदेश भर में विख्यात कैमोर का दशहरा मेला शुरू हो चुका है साथ ही रामलीला मैदान में मां भगवती की प्रतिमा भी स्थापित की गई एसीसी कैमोर के इस बार मां भगवती के सामने ही रास गरबे का आयोजन भी किया जा रहा है लेकिन समिति द्वारा यहां तो ना बैठने की व्यवस्था की गई है और ना ही गरबा देखने आए हुए दर्शकों के लिए बारिश से बचने की व्यवस्था की गई है साथ ही रामलीला मैदान में चारों ओर कीचड़ ही मचा हुआ है जिससे मेला घूमने आए हुए लोग काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है जिसके लिए समिति द्वारा कुछ भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है आपको बता दें यहां दुकान उपलब्ध कराने के लिए दुकानदारों से अच्छी खासी रकम भी समिति लेती है और बारिश में इन दुकानदारों के सामने ना तो पत्थर बजरी इत्यादि नहीं डाली जा रही जिससे यहां के दुकानदारों में खासा रोष है लेकिन रास गरबा स्थल पर कीचड़ के बचाव के लिए पत्थर बजरी की व्यवस्था कर दी गई है साथ कैमोर एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के लोग यहां रामलीला का नाटक मंचन देखने आते हैं तो उन्हें भी नाटक मंचन देखने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है क्योंकि जहां पहले कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों व उनके परिवार वाले गरबा खेलते हैं फिर उसके बाद रामलीला मंचन शुरू करते हैं यहां तो देख कर लगता है या दशहरा उत्सव जनमानस के लिए नहीं बल्कि अधिकारी अपने मनोरंजन के लिए आयोजित कर रहे हैं
मेला में दुकान लगाने के लिए चुकानी पड़ती है मोटी रकम
मेला मैदान में दुकान लगाए व्यापारी ने बताया कि हमसे अच्छी खासी रकम ली गई है लेकिन मैदान व दुकान में कीचड़ होने के कारण ग्राहक हमारे तक नही पहुच पा रहे है जिससे इस वर्ष हमे नुकसान होगा ए सी सी मेला समिति दुकानदारों तरफ ध्यान नही दे रही है जबकि अधिकारियों के गरबा स्थल पर ट्रकों गिट्टी चुरी डाली गई है चार दिन हो गए मेला चालू हुए अभी तक समिति के द्वारा गिट्टी चुरी नही डाली गई है जबकि हम लोगो से पहले ही दुकान के किराये की राशि जमा करा ली गई है।
