विजयराघवगढ़ में गिरे 100 ग्राम से भी अधिक के ओले, खेतो में दिखा तबाही का मंजर

सर्वे ऐसा किया जाए कि कोई कृषक मुआवजे से वंचित न रह सके : विधायक संजय सत्येंद्र पाठक

(विजयराघवगढ़) जिलेभर में तड़के ओलावृष्टि होने से नगर परिषद सहित ग्रामीण क्षेत्रो के चारों तरफ तबाही जैसा मंजर नजर आने लगा। प्रातः लगभग 4:00 बजे से ओला बृष्टि होने के कारण क्षेत्रीय कृषकों की फसले खेतों में तबाही की स्थिति में देखी गई। ओलावृष्टि के चलते खेत की फसलों में अत्यधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कृषकों की माने तो ओला बृष्टि के कई घंटे बाद भी खेतों में ऑले फसल के ऊपर नजर आ रहै थे जो रवि फसलों में सबसे अधिक गेहूं को नुकसान पहुंचा। वही ओले के कारण सब्जियों की फैसले खराब होने के असार दिख रहे हैं। अचानक हुई ओलावृष्टि में क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कृषको के खेतों का ऐसा सर्वे किया जाए की कोई भी कृषक मुआवजे से वंचित न रह सके। सरकार किसानों के सहयोग के लिए उनके साथ खड़ी है एवं नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट : जागेश्वर मिश्रा, विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें