रामभक्तों को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन कटनी मुड़वारा स्टेशन से अयोध्या धाम रवाना

(कटनी)  अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए कटनी से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम रवाना हुई। मुड़वारा स्टेशन पर रात 10 बजे जब आस्था स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म न 01 पर लगी तब पूरा प्लेटफार्म जय श्री राम, जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। इस ट्रेन में 1350 से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस ट्रेन में अयोध्या दर्शन के लिए कटनी जिले की चारों विधानसभाओं कटनी मुड़वारा, विजयराघवगढ़ , बहोरीबंद एवं बड़वारा से आए श्रद्धालु नाचते-गाते और भजन-कीर्तन करते हुए रवाना हुए।

स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में
आस्था स्पेशल ट्रेन को भगवा झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में विदिशा से आकर शामिल हुए श्री राजेश तिवारी ने कहा कि हिन्दू समाज ने रामलला के लिए 500 वर्षो तक संघर्ष किया और पूर्वजों के बलिदान, त्याग का फल आज सम्पूर्ण हिन्दू समाज को प्राप्त हो रहा है। हिन्दू जनमानस में स्नेह का उत्साह रामलला के दर्शन के लिए हर मन में बना हुआ है। यात्रा के प्रभारी रणवीर कर्ण ने कहा कि 500 वर्षों के बाद आज यह शुभ दिन आया है कि हम सभी लोग रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस यात्रा से युवाओं में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय ने कहा कि राम मंदिर के लिए किए गए संघर्ष का प्रतिफल अब हमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था और तर्पण भी, संघर्ष भी था और संकल्प भी जिनके त्याग, बलिदान व संघर्ष से वर्षों पुराना ये सपना साकार हुआ।
इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने ट्रेन के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री श्री अश्वनी वैष्णव सांसद, श्री विष्णु दत्त शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आस्था स्पेशल ट्रेन से कटनी के 20 मीडिया जगत से जुड़े बंधु भी रवाना हुए हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, सुनील उपाध्याय , प्रभारी रणवीर कर्ण, ट्रेन प्रभारी अभिनंदन सरावगी, सपना सरावगी, श्रीमती अनु श्रीवास्तव, मृदुल मिश्रा , प्रदीप कुमार एडीआरएम, अम्बरीष वर्मा, सचिन तिवारी ,सुरेश सोनी , कैलाश जैन सोगानी , अज्जू मंसूरी, शमीम बानो आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें