सदर में महाकाल की विराट सवारी में महिलाओं की सहभागिता पर बैठक संपन्न

(जबलपुर) जय महाकाल संघ द्वारा आयोजित 4-5-6 मार्च 2024 को दोप 3 बजे से 6 बजे तक त्रिदिवसीय शिवकथा एवं 07 मार्च 2024 गुरुवार को शाम 5 00 बजे से महाकाल की विराट सवारी शोभायात्रा में मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने रामलीला मैदान सामुदायिक भवन सदर में बैठक संपन्न हुई जिसमें निश्चित किया गया कि उत्साहित महिलाओं द्वारा टोलियां बनाकर क्षेत्र में पीला चांवल दे कर संपर्क किया जाएगा और प्रसाद वितरण किस तरह होगा यह चर्चा हुई।

बैठक में राधा तिवारी, रीना श्रीवास्तव, शारदा अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, कामना कुरचानिया, संस्कृति राय, रानी जाटव, रमा नायर, अंबिका तिवारी, संध्या जयसवाल, अलका जयसवाल, जया जयसवाल, सपना तालेवार, मित्रा स्वामी, मोनिका आदि मातृशक्ति उपस्थित थीं।

अंत में पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी संस्थापक अध्यक्ष जय महाकाल संघ ने सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा बताई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें