खजुराहो में आयोजित लोकसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र
विजयराघवगढ़ विधानसभा के जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्त्ता हुए सम्मेलन में शामिल
(खजुराहो) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा खजुराहो लोकसभा के कटनी मुड़वारा , विजयराघवगढ़ , बहोरीबंद सहित सभी विधानसभाओं का बूथ समिति कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यहां 23 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए आया हूं। यह विजय का संकल्प लेने का सम्मेलन है। श्री अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव में ‘जीत का मंत्र’ देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के 400 सीटें जीतने के नारे को दोहराया।

उन्होने कहा कि म प्र कुशाभाऊ ठाकरे की भूमि है, कमल की भूमि है। बूथ के कार्यकर्ता हर लाभार्थी से, हर युवा से, हर माता बहन, हर किसान से संपर्क करें और हर बूथ पर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी बनकर चट्टान की तरह खड़े रहें। उन्होंने आगे कहा कि भाईयो और बहनों बीते दस सालों में मोदी जी ने देश में ढेरों बदलाव किए हैं। ये दस साल भारत के विकास के, भारत के 60 करोड़ गरीबों के कल्याण के, देश को आतंकवाद से मुक्त कराने के, महिला शक्ति को संसद और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देकर सम्मान देने के हैं।

इसके पूर्व लोकसभा क्षेत्र के कटनी जिले के सभी वरिष्ठों के साथ जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, पीतांबर टोपनानी, श्रीमती प्रीति सूरी ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।सम्मेलन में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद श्री वी डी शर्मा ने भी संबोधित किया ।

सम्मेलन में कटनी की तीन विधानसभाओं के बूथ समिति कार्यकर्ताओ, मंडल के पदाधिकारीओ, जिला पदाधिकारीयों सहित विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रभारी उदयराज सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, रंगलाल पटेल, सभी मंडल अध्यक्ष एवम बूथ कार्यकर्ताओ सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : दुर्गा प्रसाद बर्मन, विशेष संवाददाता RPKP INDIA NEWS खजुराहो
