भ्रूण हत्या मामले में बालिका की मां एवम आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

(हरदा) मध्यप्रदेश के हरदा जिले के बहुचर्चित भ्रूण हत्या मामले में पीड़िता को न्याय मिल गया है। चार साल पहले शहर के भगवती नर्सिंग होम मे एक अबोध बालिका की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2020 में घर पर काम करने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कई बार बलात्कार का मामला सामने आया था जिसमें नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात कराने के उद्देशय से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने तथा बलात्कार के सबूत मिटाने के लिये उस बच्ची को अर्जुन पटेल के द्वारा उसे भगवती नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया। भगवती नर्सिंग होम में उसे दवाएं और इंजेक्शन दिये गये जिसके बाद उसके गर्भ से उत्पन्न हुई संतान के गले को सर्जिकल ब्लेड से काटकर उसकी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी।

पीड़िता की शिकायत पश्चात मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा जिसमें विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था ।‌ न्यायालय ने बालिका की मां पुनिया बाई तथा अर्जुन पटेल को धारा 302, 201, 120 बी आईपीएस में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं दो हज़ार रुपए के अर्थदंड से सजा सुनाई है । फरियादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल दुबे व्दारा पैरवी की गई थी।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
          हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें