अव्यवस्थाओं का शिकार जिला अस्पताल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

(हरदा) अति पुलिस अधीक्षक श्रीमति राजेश्वरी महोबिया द्वारा ज़िला अस्पताल हरदा में पुलिस सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया जहां ड्यूटी पर एएसआई राजेश उईके उपस्थित मिले जिन्हें पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों थाने एवं चौकिया के मोबाइल नंबर एससीएम के नंबर एवं राजस्व अधिकारियों एसडीएम एवं तहसीलदारों के नंबर एवं आपातकालीन सुविधा से संबंधित मोबाइल नंबर की सूची अस्पताल के डॉक्टरों की सूची साथ ही ड्यूटी रजिस्टर रखने हेतु ,स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य उपयोगी संसाधनों के कमीपूर्ति हेतु निर्देश दिये गये ।

मालूम हो कि इससे पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह ने भी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए जिला अस्पताल में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे। खासकर मरीजों को होने वाली दिक्कत सहित डिलेवरी केस को रिफर करने संबंधित शिकायत मिल रही थी।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
               हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें