रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट में किया गया विज्ञान मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा

(चुरहट) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर चुरहट क्षेत्र की अग्रणी संस्था रॉयल पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्मार्ट सिटी ह्यूमन सर्कुलेटरी सिस्टम स्मार्ट ब्रिज अम्ल वर्षा वोल्केनो एवं विभिन्न प्रकार के मॉडल को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ नवोदय विद्यालय के प्राचार्या विनीत कुमार शुक्ला, पी टी आई रवि पांडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री वैशाली बड़ेरिया, एवं सुश्री भावनी सिंह द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के संचालक राजेश गुप्ता एवं प्राचार्य राकेश तिवारी द्वारा पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया।

अतिथियों द्वारा बच्चों का प्रदर्शित वर्किंग मॉडल्स का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। बच्चों से उनके मॉडल के बारे में कई प्रश्न भी पूछे गए जिनका सहजता से उत्साह पूर्वक जवाब दिया गया। निरीक्षण के उपरांत प्रथम स्थान में कक्षा 11वीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में छात्र अक्षत गुप्ता, हर्ष पटेल एवं युवराज सिंह ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मानव परिसंचरण तंत्र व पाचन तंत्र में छात्रा आर्य सिंह एवं सोलर ओवन व अम्ल वर्षा में छात्र प्रांसी शुक्ला, आरुषि सिंह, तृषा सिंह व गौसिया बेगम ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर मैग्नेटिक लैविटेशन सिस्टम टेलीस्कोप वा चंद्रयान 3 एवम स्मार्ट ब्रिज दीपाली सिंह ,भूमि गुप्ता , अवनी सिंह , श्रुति सिंह ,वंश राज मिश्रा , अंजलि गोस्वामी , श्रेया पटेल , प्रतीक पांडे आदि रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखा और सीखा। विज्ञान मेले का आयोजन विज्ञान के शिक्षक तौसीफ रजा, अजीत नामदेव, विनय नामदेव के मार्गदर्शन में तैयार किया गया कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राजेश गुप्ता, प्राचार्य राकेश तिवारी, उप प्राचार्य राजेंद्र पटेल, एक्टिविटी इंचार्ज दीपक सिंह, नीलम तिवारी एवं वरिष्ठ शिक्षक पुष्पेंद्र द्विवेदी , मनीष सेन ,जय सिंह, बी के पांडे एवं सभी शिक्षकों के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की आयोजन में अपना योगदान दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें