Mass Communication Program : पुलिस थाना कैमोर में पुलिस जन संवाद का कार्यक्रम आज दोपहर 12:00 बजे से

(कैमोर) पुलिस थाना कैमोर में आज दिनांक 03 मार्च को पुलिस द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस व आमजन का सीधा संवाद होगा। इस जन संवाद के माध्यम से पुलिस नगर व संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा से संबंधित जानकारियां, लोगों की पुलिस से अपेक्षा व पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर वन-टू-वन चर्चा होगी।

थाना प्रभारी सुदेश कुमार समन ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे से पुलिस थाना कैमोर में पुलिस जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस का मानना हैं कि इस जन संवाद के माध्यम से उन्हें पता चलेगा कि वर्तमान में नगर व क्षेत्र में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। इसके अतिरिक्त यदि आमजन पुलिस से कोई अपेक्षा रखते हैं तो उस पर पुलिस खरी उतर रही हैं या नहीं। आम लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार कैसा है और यदि कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता हैं तो इसके लिए जन संवाद के माध्यम से वन-टू-वन चर्चा की जायेगी।

थाना प्रभारी द्वारा एक सूचना जारी करते हुए एवम फोन के माध्यम से थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, पत्रकार बंधुओ एवं आम जनों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
     RPKP INDIA NEWS
                 कैमोर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें