चार माह से बकाया बिजली बिल तुरंत करें जमा, विद्युत विच्छेदन के पश्चात लाइन जुड़ी पाई जाने पर होगी विद्युत चोरी की कार्यवाही
(हरदा) जिन उपभोक्ताओ ने पिछले तीन से चार माह में बिजली बिल की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया हैं कृपया भुगतान त्वरित जमा करवाए। इस संबंध में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड हरदा सहायक यंत्री शहर प्रियंका काकोडे ने बताया कि जिनकी बकाया राशि ₹2000 से अधिक हो तुरंत ही ऑनलाइन पोर्टल फोन पे पर अथवा पेटीएम के माध्यम से अथवा समीप बिजली कार्यालय में जाकर बकाया राशि का भुगतान शीघ्र अति शीघ्र कराये एवं होने वाली विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचे।
यदि विद्युत विच्छेदन के पश्चात लाइन जुड़ी पाई जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के अंतर्गत विद्युत चोरी की कार्यवाही की जावेगी।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
