खरगापुर अग्रवाल मैरिज गार्डन मे हुआ पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन
(टीकमगढ़) पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक दिलीप पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी मुकेश साक्य के द्वारा पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम में आए जनसमूह से चर्चा करते हुए बताया कि सभी लोग समान हैं, लोगों को जाति धर्म के आधार पर वैमनस्यता न रखकर आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए तथा एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए।
वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों के बारे में जानकारी देकर इनसे बचाव हेतु जागरूक किया । ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी देते हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को सहायता देने के बारे में बताया गया। बच्चों एवं महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों तथा एससी एसटी एक्ट से संबंधित अपराधों एवं कानूनों के बारे में जानकारी दी एवं ग्राम में बोरवेल/कुआ इत्यादि खुला न छोड़ने के संबंध में जनता को समझाइश दी गई। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया एवं आमजन से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया । लोगों से क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने तथा उस पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में नगर की प्रतिष्ठित व्यापारी गणमान्य नागरिक सभी विभागों के संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी एवं पत्रकार बंधु एवं समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़

