फाइलेरिया क्विज प्रतियोगिता के अंतिम दिवस कटनी निवासी आरव ने जीता प्रथम स्थान

कलेक्टर श्री प्रसाद ने विजयी प्रतिभागियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

(कटनी) – जिले में फाइलेरिया हाथी पांव की बीमारी के प्रति जन जागरूकता अभियान मे जिले के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश में फाइलेरिया से संबंधित रोचक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का 1 मार्च 2024 तक अभिनव नवाचार किया गया। रोजाना पुरस्कार राशि प्रदान किये जाने वाली इस प्रतियोगिता को काफी आकर्षक व ज्ञानवर्धक और रोचक बनाया जाकर रोजाना के विजेता प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

             क्विज प्रतियोगिता के अंतिम दिवस शुक्रवार 1 मार्च को आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कटनी निवासी आरव लुहार ने जीता। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर देवरी मंगेला निवासी रश्मि कुजुर ने जीता वहीं तृतीय स्थान पर निगई पोस्ट सिलौंडी निवासी लक्ष्मी नामदेव रहीं। शुक्रवार को आयोजित अंतिक दिवस की क्विज के विजेता प्रतिभागियों को आज सोमवार को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा शुभकामनाएं दी गई।

            गौरतलब है कि फाइलेरिया क्विज प्रतियोगिता 10 फरवरी से शुरू हुई थी जो 1 मार्च तक आयोजित की गई। जिलेवासियों ने इस क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर फाइलेरिया बीमारी के प्रति जागरूकता का परिचय देकर सामाजिक सरोकारों के प्रति सहभागिता का परिचय दिया।

            कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने फाइलेरिया हांथीपांव की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक, सावधान और सतर्क करने के क्षेत्र मे कार्य करने की अपील की है ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें