अयोकी फैब्रिकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यूटीसीएल मैहर में निकाली गई सुरक्षा जागरूकता रैली
सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह
(मैहर) 4 मार्च को पूरे भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस/सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। मेसर्स अयोकी फैब्रिकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सभी कर्मचारियों ने यूटीसीएल मैहर सीमेंट्स वर्क्स में फ्लैग मार्च रैली निकाल कर कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री मोहन दास एवम श्री बीजू नायर (परियोजना प्रबंधक) के निर्देशन में श्री हिमांशू मोहन्ता (सुरक्षा प्रबंधक) और उनकी सुरक्षा टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रिपोर्ट : संतोष प्रसाद तिवारी, मैहर

