खरगापुर देवस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार से की गई शिकायत
(खरगापुर) ग्राम पंचायत सरकनपुर के ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार प्रकाश गुप्ता को शिकायती आवेदन दे कर बताया गया कि गांव में प्राचीन समय से ढीमर बाबा देवस्थान का पक्का चबूतरा बना हुआ है जहां पर हर वर्ष ग्राम वासी कन्या भोज भंडारा करते चले जा रहे हैं एवं समस्त ग्रामवासी उसी जगह पर कीर्तन भजन करते चले आ रहे हैं। उक्त देवस्थान की खाली जगह पड़ी हुई है जिस पर स्थानीय निवासी मीना खरे पत्नी ओमप्रकाश खरे के द्वारा मकान बनाने हेतु कोलम खड़े करने के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं जिस पर समस्त ग्राम वासियों को आपत्ति है। उक्त देवस्थान की जगह पर किया जा रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने हेतु स्थगन आदेश प्रदान करने की कृपा करें। वहीं पर आरोपी पक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस जमीन का सन 1995 का पंचनामा मेरे पास है। मेरे द्वारा उसी जमीन पर निर्माण करवाया जा रहा है। उक्त मामले को लेकर के तहसील के द्वारा स्थगन आदेश करवाने की कार्यवाही की गई।
आवेदन देने वालों में ग्रामीण पारीक्षित हरिराम महेंद्र रैकवार नवल किशोर मुन्नीलाल मोहन किशोरी लाल जानकी धनजुआ देशराज रतनलाल मनीष राय सरपंच राजाराम हीरा रैकवार पूरनलाल रज्जू सुनील मनीराम रैकवार पूर्व सरपंच मनप्यारे हरि शंकर द्विवेदी राजेश रैकवार शिव शंकर द्विवेदी समाजसेवी बसंत भगोला नथुआ कमलेश गणेश साहू धनीराम बाबा हीरा बहोरा आदि समस्त ग्रामीणों ने तहसीलदार को शिकायती आवेदन दिया। तत्काल तहसीलदार के द्वारा स्थाघन आदेश जारी करवाया गया एवं उक्त जमीन पर से अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करने के लिए आश्वासन दिया गया।
रिपोर्ट: शिवराज सिंह, खरगापुर

