नगर परिषद चुरहट सामुदायिक भवन में पुलिस एवम जनता के बीच किया गया जन संवाद
(चुरहट) नगर परिषद चुरहट सामुदायिक भवन में पुलिस एवम जनता के बीच जन संवाद किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी एसडीओपी, पुष्पेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में चुरहट के समस्त व्यापारी एवं वरिष्ठ जनों पत्रकार एवं आम जन मानस काफी संख्या में मौजूद रहे।
व्यापारियों के द्वारा जन संवाद में कुछ अपने-अपने सुझाव दिए, व्यापारियों द्वारा बताया गया कि कबाड़ियों के द्वारा आए दिन हमारे दुकान के बाहर से रखे हुए लोहे की सामग्री चोरी हो जाती है एवं व्यापारियों द्वारा यह भी बोला गया कि ऑटो ना खड़ा होने से हम लोगों को व्यापार में काफी नुकसान होता है। एसडीओपी द्वारा बोला गया कि चुरहट बाजार में ऑटो खड़ी करना बिल्कुल बंद है, बस भी नहीं खड़ी होगी। सभी लाइनों की एक ऑटो बिछी रोड में एक ऑटो थाने चिराहे के पास एवं पूरी ऑटो नया बस स्टैंड में खड़ी होगी जिन ऑटो वालों को सामान दुकानदारों से लोड करना है वह तुरंत आए और सामान लोड करें और रवाना हो जाए। इन्हीं सब चीजों को लेकर चुरहट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा के द्वारा नगर पंचायत चुरहट अंतर्गत सभी कबाड़ व्यवसाईयों को दुकान में जाकर समझाइए कि आप लोग छोटे-छोटे बच्चों से कबाड़ लेना बंद कर दें नहीं तो हम कार्यवाही आप लोगों के खिलाफ करेंगे एवं सभी कमांड व्यवसाईयों को चुरहट थाने में बुलाकर समझाइए साथ ही यह भी कहा जो लोग साइकिल एवं मोटरसाइकिल से गांव से कबाड़ खरीद कर लेकर आते हैं आपके पास उनसे अच्छी तरह से जानकारी लेकर कबाड़ को खरीदे आए दिन आप लोगों की शिकायत हमारे पास आ रही है।
निरीक्षण के दौरान सभी ऑटो चालकों को भी समझाइए चुरहट बाजार में दिए और यह भी बोला आप लोग अगर शासन के आदेशों को नहीं मानेंगे तो कल जंक्शन बाद में बैठक में पूरे चुरहट में सीसीटी कैमरे लगाने की व्यापारियों के सहयोग एवं हमारे सहयोग से जल्दी ही निरीक्षण करवा कर सीसीटी कैमरे लगवाए जाएंगे। थाना प्रभारी द्वारा सभी व्यापारियों लोगों को बोला गया कि कहीं अगर कोरेक्स किसी जगह बिकता है या गांजा बेचते हैं कोई तो आप लोग हमारा नंबर सब कोई ले लीजिए तुरंत सूचना दीजिए और तुरंत हम पहुंच कर आप लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।।इन सब बातों को सुनकर चुरहट के व्यापारी पुलिस प्रशासन के ऊपर काफी खुश नजर आए।
✍️ (मानिक लाल गुप्ता)
RPKP INDIA NEWS
चुरहट
