कलेक्टर मैहर ने गढ़ऊ तालाब का किया निरीक्षण
(सतना) कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने गुरुवार को जिले के भ्रमण के दौरान अमरपाटन स्थित गढ़ऊ तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती बाटड ने नगर पालिका सीएमओ सुषमा मिश्रा को आदेशित किया की तालाब के आसपास सफाई अभियान चलाया जाये एवं स्थानीय लोगो को तालाब के सफाई के लिए जागरुक करें, ताकि तालाब को स्वच्छ बनाया जा सके। इस कार्य में स्थानीय जन स्वच्छता से श्रमदान कर सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती बाटड ने कहा कि तालाब के चारों तरफ लोहे की जाली लगा कर आने-जाने का एक मुख्य रास्ता बनाने के जरूरत है, ताकि लोगो द्वारा कचरा तालाब में ना डाला जा सके। कलेक्टर ने तालाब के चारों तरफ सौंदर्यीकरण, आकर्षक रंगीन प्रकाश की व्यवस्था, पथ निर्माण एवं आवश्यक सुधार कर तालाब को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये है। इस मौके पर सीएमओ सुषमा मिश्रा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
