केन्द्रीय मंत्री ने उद्यानिकी फसलों में नई तकनीकी जानकारी सीखने के लिये 53 कृषकों के दल को किया रवाना
(टीकमगढ़) केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज उद्यान विभाग जिला टीकमगढ़ से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) वर्ष 2023-24 अंतर्गत राज्य के बाहर 53 कृषकों के 5 दिवसीय भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
यह कृषक दल कंपनी बाग बरुआसागर, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झॉसी, कृषि महाविद्यालय बांदा, इलाहवाद कृषि विश्वविद्यालय प्रयागराज एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी (उ.प्र.) में उद्यानिकी फसलों में नई तकनीकी जानकारी सीखेंगे, जिसमें संरक्षित खेती, फूट प्रसंस्करण, फल, सब्जी, मसाले एवं फूलों की तकनीक की जानकारी सीखेंगे। इस भ्रमण से कृषकों द्वारा नई तकनीकी से फसल उगाने से आय में वृद्धि होगी।
इस दौरान पर पूर्व गृह मंत्री म.प्र. शासन श्री नरोत्तम मिश्रा, श्री अमित नुना, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री छत्रपाल सिंह उर्फ छोटू राजा, सासंद प्रतिनिधि टीकमगढ श्री अनुराग वर्मा द्वारा कृषकांे को फूलमालायंे पहनाकर यात्रा की शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर श्री अंशुल व्यास एवं सहायक संचालक उद्यान श्री अजय रोहित तथा उद्यानिकी स्टाफ उपस्थित रहा।
