थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा शराब पीने वालो एवम आवारागर्दी करने को कराया योगाभ्यास

(कटनी) पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ नगर पुलिस द्वारा शराब पीने वालो एवम आवारागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।

थाना रंगनाथनगर पुलिस द्वारा गत दिवस पैदल भ्रमण के दौरान थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र के मैदानी स्थान एवं शराब दुकान के आसपास के स्थान पर तथा चौराहों नुक्कड़ पर शराब पीने वाले लोगो एवम आवारागर्दी करने वालो लोगो को पकड़कर उनको गलती का एहसास कराते हुए वहीं पर अलग अंदाज में नसीहत देकर छोड़ दिया गया तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे सुराप्रेमियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही भी की गई।

थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लगने के साथ ही पुलिस के द्वारा लगातार ऐसी कार्यवाहियां की जाएगी एवं अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नवीन नामदेव के नेतृत्व में उनकी टीम सउनि विनोद चौधरी,सउनि बहादुर सिंह, प्रआर अजय, प्रआर संदेश परतेती,आर वीरेंद्र, आर नवल, आर शुभम एवं एनआरएस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही

✍️ मतीन खान (ब्यूरो प्रमुख)
RPKP INDIA NEWS
              कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें