राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विज्ञान महाविद्यालय कैमोर द्वारा ग्राम सलैया कौहरी में आयोजित किया गया सात दिवसीय विशेष शिविर

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एम. पी. स्वर्णकार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समापन कार्यक्रम

(विजयराघवगढ़) विज्ञान महाविद्यालय कैमोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सलैया कौहरी में लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.पी. लखेर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शासकीय पशु चिकित्सालय विजयराघवगढ़ , विशिष्ट अतिथि सरपच श्रीमति आरती जगेश बर्मन एवं प्रधान अध्यापक गनपत चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एम पी स्वर्णकार द्वारा की गई ।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण व श्रीफल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा मा सरस्वती जी की वंदना की गई। स्वागत की श्रृंखला में विद्यालय के स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। उपस्थित छात्राओं द्वारा आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। आयोजन में छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक ,गायन ,व कविता के माध्यम से ग्रामीण जनों को नशा मुक्ति ,जल संरक्षण, वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के प्रदर्शन से लोगों को जागरूक किया गया ।उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति जीवन शैली में सुधार हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती बर्मन द्वारा छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई। साथ ही उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही भविष्य में इसी तरह शिविर के आयोजन हेतु प्रेरित किया गया। उक्त अवसर में कार्यक्रम के संचालक राजेश कुमार पटेल , स्काउट गाइड ऑफिसर रघुनाथ पटेल , एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट नीलांचल मिश्रा सहायक प्राध्यापक जयप्रकाश नामदेव , ओमनारायण बर्मन, आफरीन अली , वैशाली गुप्ता ,रजनी वर्मा, नेहा निगम सहित गणमान्य नागरिकों व छात्र छात्राओ की उपस्थिति सराहनीय रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें