दिल्ली में कैंसर की नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़
(हरदा) दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कीमोथेरेपी की नकली दवा बनाने और इसे बेचने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से कई देशी और विदेशी नामी कंपनियों की दवा बरामद हुई है। कैंसर के इलाज के दौरान होने वाली कीमोथेरेपी की नकली दवा बनाने और इसे बेचने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ क्राइम ब्रांच ने किया है।
टीम ने विफिल जैन (46), सूरज शात (28), नीरज चौहान (38), परवेज (33), कोमल तिवारी (39), अभिनय कोहली (30) और तुषार (28) को अरेस्ट किया है। इनसे दो भारतीय और सात विदेशी कंपनियों की नकली दवाइयां बरामद हुईं। इस मात्रा की असली दवा की कीमत चार करोड़ रुपये है। मोती नगर में पैकिंग यूनिट थी, जहां से यह सप्लाई हो रही थी। इनसे 19 हजार डॉलर और 89.50 लाख कैश भी रिकवर हुआ है। खास बात है कि ये लोग नामी कंपनियों की दवा की शीशी 5000 रुपये में खरीद कर 100 रुपये की नकली दवा भरते थे। इसके बाद इस दवा को 1 से 3 लाख रुपये में बेचते थे
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
