पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोला कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खोला कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा: बोले अवैध उत्खनन नहीं रुक पाना बहुत शर्म की बात. 
पंकज पाराशर छतरपुर
मध्य प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मचे घमासान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया आक्रामक रूप में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि अवैध उत्खनन रोकना हमारे वचन पत्र में था और इसका नहीं रुक पाना शर्म की बात है। सिंधिया ने कहा कि मैंने हमेशा अन्याय और गलत काम के खिलाफ आवाज उठाई है और आगे भी उठाता रहूँगा। जरूरत पड़ी तो झंडा उठाकर आगे चलूंगा। सिंधिया के बयान के बाद कांग्रेस में बवाल मच गया है। चुंकी बीते दिनों ही सरकार को अपनी ही मंत्रियों ने अवैध रेत उत्खनन को लेकर घेरा था। मध्य प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच सिंधिया भी कुछ बड़ा कह जाएं। लेकिन एक चतुर राजनेता की तरह सिंधिया ने संयमित शब्दों में अपने ही अंदाज में बहुत कुछ कह दिया। सिंधिया बातों में ना गरजे ना बरसे लेकिन अंदाज आक्रामक था। उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि अवैध उत्खनन नहीं रुक पाना बहुत शर्म की बात है। इसे रोकने का हमने चुनाव से पहले वचन दिया था। लेकिन बुंदेलखंड एवं चम्बल ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में ये हो रहा है। अब इसे रोकना होगा उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो अवैध उत्खनन के खिलाफ मैं झंडा लेकर आगे चलूंगा। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार, सस्ते राशन की कालाबाजारी हो या कोई अन्य अनैतिक काम, मैंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है और वचन पत्र में किये वादों को पूरा करने के लिए मैं कुछ भी करूँगा। बता दे कि बीते दिनों कमलनाथ सरकार में सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह ने अवैध रेत खनन को लेकर सवाल उठाए थे, जिसको लेकर खूब बवाल मचा था। कई मंत्री सिंह के विरोध में खड़े हो गए थे तो कई समर्थन में। भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्मा गई थी। अब सिंधिया ने मुद्दा उठाया है और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
