सन 2005 के पहले की 2 करोड़ पुरानी बाइक-और कारें कंडम घोषित होंगी,राष्ट्रहित में कानून बनाया गया

सन 2005 के पहले की 2 करोड़ पुरानी बाइक-और कारें कंडम घोषित होंगी,राष्ट्रहित में कानून बनाया गया

देशवासियों और अन्य जीवों को दीर्घजीवी बनने का आशीर्वाद जैसा है यह पवित्र कानून

वाहन जुर्माना बढ़ाने से एक्सिडेंटल मौतों को पूरी तरह रोक देने का सफल कानून अमल में लाने के बाद अब प्रदूषण शुद्धि से देश को स्वस्थ बनाने के आशय से कई दिनों से प्रस्तावित वाहन कबाड़ नीति को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो साल 2005 के पहले के रजिस्टर्ड वाहनों के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन और फिटनेस करवाना महंगा पड़ सकता है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में इन दिनों 2005 से पहले के रजिस्टर्ड दो करोड़ से ज्यादा वाहन सड़कों पर हैं।सरकार के नए कबाड़ा कानून से वाहनों का दोबारा से पंजीकरण कराना महंगा साबित हो सकता है।क्योकि सरकार को पता लग गया है कि 2005 के पहले के वाहन पचास गुना प्रदूषण फिलाकर देश के वातावरण का विनाश कर रहे हैं।इसलिए पुराने वाहनों में प्रदूषण कम करने के लिए इंजिन बदलने की जरूरत होगी।सरकार ने यह भी खोज लिया है कि
ठीक रखरखाव के बावजूद 2005 के पहले के वाहन प्रदूषण मचाते हैं जिससे जीवों पर मौत का संकट बन गया है,जीवों की प्राणरक्षा के लिए नई कबाड़ वाहन नीति सरकार लागू करके स्वच्छ भारत के निर्माण में ठोस पहल करेगी।

हर साल फिटनेस सर्टिफिकेशन जरूरी,बढ़ती फीस के साथ

भारतवर्ष की सुरक्षा को बरकरार रखने की पवित्र प्रस्तावित नीति में निजी वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशऩ फीस बढ़ाने के साथ ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेशन चार्जेज में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए प्रस्तावित नीति में और भी कई प्रावधान हो सकते हैं। इनमें ट्रांसपोर्ट वाहनों को हर साल फिटनेस सर्टिफिकेशन जरूरी बनाया जा सकता है।
वाहनों का डाटाबेस भी बनेगा
साथ ही इस नीति में गाड़ी में लगे एयरबैग्स को वैज्ञानिक तरीकों से डिस्पोजल के साथ साइलेंसर में मिलने वाली धातुओं और रबर का इको-फ्रेंडली तरीके से निपटान किया जाएगा। वहीं गाड़ी से निकलने वाले इंजन ऑयल को जमीन पर नहीं फैंका जाएगा, बल्कि वैज्ञानिक तरीकों से निपटा जाएगा। स्टील मंत्रालय ऐसे स्क्रैपिंग सेंटर्स पर काम कर रहा है और सड़क मंत्रालय इन्हें मान्यता देगा।

वाहन उद्योग की मंदी दूर होगी

जनसेवादारों ने नए वाहन कबाड़ प्रस्ताव में वाहन उद्योग में जबरदस्त उछाल लाने की क्रांतिकारी ताकत का समावेश किया है।2005 के बाद हर साल जैसे 06,07,08 के वाहनों के प्रदूषण स्तर पर खौफनाक निगरानी जारी रहेगी,और वाहन बिक्री की गति को बढ़ोत्तरी मिलेगी।वाहन सेक्टर में मंदी के लिए हायतौबा करने वाले विपक्ष को सरकार की नई कबाड़ नीति निरुत्तर कर देगी,देशवासियों की प्राणरक्षा करेगी,उन्हें शुद्ध वायु देगी,उन्हें दीर्घजीवी होने का आशीर्वाद बनेगी “कबाड़ नीति”।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें