भाजपा के शासन में किसान पानी बिजली के लिए परेशान – कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल
(हरदा) किसानों की मूंग फसल के पानी छोड़ने की मांग करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में किसान पानी बिजली के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिले में नहरों मे पानी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं वही विगत कई वर्षों से मूंग की फसल के लिए नहरों मे पानी केवल अबगाँव तक ही पहुँच पाता हैं। टेल क्षेत्र के गाँव देवास, खेड़ा, रातातलाई, कोलीपुर, भादुगाँव, भंवरतलाब, कायांगाँव, कुंजरगांव, नयापुर, माँगरुल, देवतलाब, रेलवा, बैडी, केलनपुर(बीड) के किसानों को आज तक कभी भी मूंग की फसल के लिए पानी नहीं मिला।
इस संबंध में जिला कलेक्टर आदित्य सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि क्षेत्र के किसान बोनी की रास्ता देख रहे हैं। नहरों मे पानी नहीं पहुँच रहा हैं। किसानों की फसल की तुलाई तुलाई प्लेट काटों से की जाए जिससे किसानों को हो रही परेशानी कम हो सकें। प्रशासन से अनुरोध हैं कि किसानों की इन समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। हरदा जिला कृषि पर आधारित क्षेत्र हैं जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हे राहत दी जाएं।
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा के शासन मे किसानों को कभी खाद के लिए कभी बिजली के लिए और अब नहरों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आगामी फसल हेतु जिले का टेल क्षेत्र के किसान नहर में पानी आने का इन्तेजार कर रहा है ताकि वह समय से अपनी बोवनी कर सके।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
