हादसे को आमंत्रित कर रही है विद्युत की नीचे झूलती सर्विस लाइन
(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ नगर की मेंन रोड में सर्विस लाइन तारों के मकड़ जाल से हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। नगर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी उक्त खतरों का भय बना रहता है। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्गो से तो बड़े वाहनों के आने जाने में वाहन चालकों व लोगो को बड़ी कवायत करनी पड़ती है। अनेको बार बिगत कई वर्षो से रोड में लगे लोगो को मुह चिढ़ाते आड़े तिरछे बिद्युत पोल व पुराने सर्विस लाइन के कई टुकड़ो में सर्विस लाइन टूट कर एव आपस मे टकराने के कारण गम्भीर खतरे होने के बाद भी विभाग व स्थानीय अधिकारी राम भरोसे काम ला रहे है। मेंन रोडो के दूकान व माकान में रहने वालों को हमेशा दुर्घटना का अंदेशा सताता रहता है।
जानकारों की माने तो नगर के कई इलाकों में जाकर पड़ताल की जाय तो चोकाने वाली स्थिति सामने आएगी। चौराहों के पोलो मे विभिन्न बिद्युत तारो का मकडजाल देखा जा सकता है।इतना ही नही आजाद चोक में तो सर्विस लाइन के डीले तारो के टकराने से दिन भर चिंगारी निकल कर बिद्युत बन्द का क्रम जारी रहता है। उक्त सर्विस लाइन व कनेक्शनों के झूलते तार खुलेआम किसी बड़े हादसे को दावत दी रहे है। विभागीय जिले के बरिष्ट अधिकारियों से जनापेक्षा है कि स्थानीय अधिकारी की अंनदेखी के कारण बड़ी दुर्घटना न हो सके इससे पूर्व जाच कराकर ब्यवस्था ब्यवस्थित कराने आदेश किये जाय

