माहे रमजान में दस दिनी कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

(हरदा) दस दिनी तरावीह का मुकद्दस रमजान में कई स्थानों पर तरावीह नमाज़ संपन्न होने पर अमनो-अमान और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इस मौके पर हाफिजों कारी व्दारा मुस्लिमों से पूरे रमजान तरावीह जारी रखने की सलाह दी।

रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। रमजान के पहले दस दिन अल्लाह की खास इबादत के होते हैं। पहले दस में इबादत करने से अल्लाह बंदों के गुनाहों को माफ करते हैं। अगले दस दिन मगफिरत और आखिरी दस दिन दोजक से आजादी के होते हैं। रमजान में बंदों पर अल्लाह की रहमत बारिश की तरह बरसती है। अल्लाह जरा-जरा से बहाने पर अपने बंदे पर रहमत नाजिल फरमाते हैं।

माहे रमजान में नगर के अनेक स्थानों पर दस दिन की तरावीह का आयोजन किया गया। स्थानीय मदरसा दारूल उलूम नूरी में आयोजित तरावीह में हाफिज मो. असजद रज़ा ने हाफिज मिनाजुल कादरी व सैयद नजाकत अली बाबा की निगरानी में कुरान पढ़ाया । कुरान मुकम्मल होने पर सैयद नजाकत अली बाबा ने कहा कि कुरान अल्लाह की किताब है। कुरान पढ़ने और सुनने से जिंदगी पाक़ीज़ा बनती है। बरकत और रहमतें बरसतीं हैं, दिल की मुरादें पूरी होती हैं। उन्होंने पूरे रमजान तरावीह का सिलसिला जारी रखने की सलाह दी। आयोजित कार्यक्रम में आसिफ़ राइन जुबेर खान नफीस खान लियाकत ख़ान का सराहनीय योगदान रहा ।‌

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
              हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें