बूथ विजय अभियान के संदर्भ मे भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

(बरही)   लोकसभा चुनाव अंतर्गत विजयराघवगढ़ विधानसभा चुनाव कार्यालय बरही मे बूथ विजय अभियान के संदर्भ मे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के मार्गदर्शन मे चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न सम्पन्न हुई।

इस बैठक मे भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला महामंत्री सतीश तिवारी , विधान सभा प्रभारी सुरेश सोनी उदयराज सिंह , पियूष अग्रवाल अध्यक्ष नगर परिषद बरही, विस्तारक अभिषेक दाहिया, जिला मंत्री डारेश्वर पाठक, मंडल अध्यक्ष केशव यादव बरही , प्रमोद सोनी सिंगोडी, राजेश गर्ग प्रदेश कार्यसमिति, राजेंद्र सोनी बग्घा, रामकृष्ण पटेल , रामलाल गुप्ता खितौली, अंजनी सिंह कुआँ , सचिन सिंह बघेल सहित सभी अपेक्षित चुनाव प्रबंधन समिति के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महामंत्री भाजपा मंडल बरही पी डी ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मे प्रमुख विषयो पर चर्चा हुई एवं बूथ विजय अभियान के संदर्भ मे विस्तृत मार्ग दर्शन प्रदान किया गया।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें