ईवीएम, वीवीपैट शिफ्टिंग कार्य का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
(अनुपपुर)कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शहडोल के रिटर्निंग ऑफीसर श्री आशीष वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह पवार ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के चुनाव के लिए ईवीएम, वीवीपैट के प्रथम रेण्डमाईजेशन पश्चात् विधानसभावार स्थायी स्ट्रांग रूम से अस्थायी स्ट्रांग रूम पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में चुनाव के लिए शिफ्टिंग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग ऑफीसर उपस्थित थे।
