लोक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के लिए किया गया प्रेरित

(कटनी)    शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वीप अभियान के तहत प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व मे आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत लोक नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता की गई।          कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत एवं लोकनृत्य के माध्यम से लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य भावी, युवा एवं सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ मतदान का महत्व बताना एवं आगामी लोकसभा चुनावों में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मत देने के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करना रहा। ताकि शत- प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। साथ ही प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी द्वारा भी विद्यार्थीयों से आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।            कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी, प्रभारी डॉ अरविन्द सिंह, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, प्रियंका तोमर, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. निगम, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ रूपा शर्मा, पवन दुबे, अनीता सिंह, अनुराग सोनी, नितिन दुबे, दीपक मिश्रा, सौरभ सिंह, कैश अंसारी, रावेंद्र साकेत, कृष्णपाल सिंह, सोनम पाण्डेय, सुश्री संतोषी तिवारी, पुष्पलता विश्वकर्मा, नेहा तिवारी, चंद्रभान विश्वकर्मा, आर ए चौधरी, आशीष तिवारी, अजय सेन, सतीश विश्वकर्मा, शंकर सिंह तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें