विजयराघवगढ़ थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

नायब तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने की शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील

(विजयराघवगढ़)   लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने एवं होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए विजयराघवगढ थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार श्री वर्मा, एसडीओपी के पी सिंह व थाना प्रभारी रीतेश शर्मा ने स्थानीय जनों से चर्चा करते हुए उन्हें आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित जनों से होलिका दहन विवादित स्थानों में न करने व डीजे आदि का उपयोग अनुमति लेकर निर्धारित समय तक ही करने की बात कही। पुलिस अफसरों ने बताया कि हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और रंग में भंग डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने उपस्थितजनों से कहा की पर्व के दौरान कहीं भी किसी प्रकार के उपद्रव आदि के होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, पुलिस तत्परता से मौके पर पहुंचेगी। श्री शर्मा ने कहा की पुलिस और आम जनता के सामंजस्य से ही बेहतर समाज के निर्माण की परिकल्पना को साकार रूप मिलेगा इस मूल मंत्र के साथ सभी को एक दूसरे का पूरक बनकर कदम आगे बढ़ाने होंगे। त्योहार को सौहाद्रपूर्ण शांतिपूर्वक मनाने एवं बुनियादी व्यवस्थाओ पर चर्चा की गई।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने भी पुलिस के समक्ष कुछ सुझाव रखें। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चैहान, नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, कांटी मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश रामकुमार गुप्ता, बीएमओ डाॅक्टर विनोद कुमार, अधिवक्ता नूर मोहम्मद सिद्दीकी, अधिवक्ता मंजूलता बर्मन, महिला मोर्चा से माधुरी मिश्रा, माजिद खान, आशीष रजक, लाला सेन, अनिल ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों व पत्रकारगणों की उपस्थिति थी।

✍️ (अजय त्रिपाठी)
RPKP INDIA NEWS
      विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें