विजयराघवगढ़ सीईओ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर चौपाल में मतदाताओं को कर रहे जागरूक
(विजयराघवगढ़) आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने की दृष्टि से जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिशिर गेमावत के निर्देशन में जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की समस्त ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता हेतु चुनावी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इस चौपाल कार्यक्रम में मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने की समझाइश दी गई।

इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रतेश जैन जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ ग्राम पंचायत देवरी मंझगवा में आयोजित चौपाल में सम्मिलित हुए।

इसके अलावा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशों के परिपालन में सीईओ जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ द्वारा आधारभूत मुलभूत सुविधाओं को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराने के लिए सिनगोडी, सिंघनपुरा, खजुरा, बंजारी के मतदान केंद्रो का भ्रमण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायकों को ए एम एफ सुविधाओं को सुदृण करने के निर्देश भी दिए गए।
