पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का भाजपा मे सम्मिलित होने पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया जोरदार स्वागत
(मैहर) पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह के भाजपा मे सम्मिलित होने पर प्रथम बार माँ शारदे की नगरी मे मैहर विधायक भाजपा कार्यालय मे मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने समस्त पदाधिकारियों सदस्य गणों की उपस्थिति मे श्रीफल शाल माता शारदा की प्रतिमा भेट कर जोरदार स्वागत वन्दन अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनके भाजपा मे आने से सतना जिले के समस्त भाजपा कार्य कर्ता मे काफी उत्साह बना हुआ है।

श्री मद्भागवत कथा वाचक पंडित अरविंद शुक्ला ने थामा भाजपा का दामन

गत दिवस भारतीय जनता पार्टी मैहर विधायक कार्यालय मे मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा वाचक पण्डित अरविंद शुक्ला ने भाजपा का दामन थामा। ज्ञात हो पण्डित अरविंद शुक्ला पूर्व मे बदेरा मण्डल अध्यक्ष रह चुके थे। आज उन्होंने पुनः अपने घर भाजपा पार्टी मे वापसी की। इस अवसर पर पण्डित अरविंद शुक्ला ने कहा की भाजपा एक राष्टृ वादी पार्टी है आज मैं भाजपा मोदी के परिवार मे सम्मिलित होकर अपने आप मे गौरांवित् हो रहा हूँ। मै समस्त भाजपा पार्टी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
ब्यूरो प्रमुख, जिला मैहर
