सिमरन पब्लिक स्कूल मैहर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

(मैहर)  सिमरन पब्लिक स्कूल में विधिक सेवा समिति मैहर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से उमेश भगवती, सुश्री हेमलता अहिरवार न्यायिक मजिस्ट्रेट, लॉ बार काउंसिल अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी, सचिव इन्द्र भूषण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अखिल मिश्रा एवं सीनियर एडवोकेट अनिल गौतम, प्रभात द्विवेदी पूर्व पार्षद, मनमोहन पाण्डेय क्रिमिनल रीडर, सहिर मो. सिविल रीडर, मैहर थाना से विनय शुक्ला, विद्यालय डायरेक्टर हरभजन सिंह, प्राचार्या रश्मि सरना आदि उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा जगत जननी मां शारदा, विद्या की देवी मां सरस्वती व गुरु नानक देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत स्वागत नृत्य एवं मार्ल्यापण द्वारा किया गया। विद्यालय के वॉलेंटियर टीम एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले को पुरस्कृत किया गया। आज की विधिक साक्षरता शिविर में विभिन्न प्रबुद्धजनों द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया को विस्तार रूप से समझाया गया। विद्यालय, डायरेक्टर हरभजन सिंह सरना जी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है जिसकी अतिथियों  ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

शिविर में लॉ बार काउंसिल के सचिव इन्द्र भूषण पाण्डेय के द्वारा बताया गया की जो हमें अच्छा न लगे वह व्यवहार दूसरों के साथ न करें यदि अच्छा व्यवहार हम दूसरों के साथ करेगें तो अपने आप विधि का ज्ञान हो जायेगा। लॉ बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के द्वारा बताया गया की समय समय पर ऐसे कार्यक्रम उच्च न्यायालय के निर्देश पर बड़े स्तर पर कैसे पहुंचाया जाए एवं न्याय सुचारु रुप से चलाया जाए इस प्रकार के आयोजन से विधि का ज्ञान हो जाता है। इसी कड़ी में लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी जी द्वारा साक्षरता का उद्देश्य विधिक जानकारी, गुड टच बैड टच की जानकारी एवं देखने के नजरिया से अपराध की जानकारी के बारे में बताया एवं विधिक साक्षरता का उद्देश्य गरीब तबके को निःशुल्क न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है।

सिविल जज हेमलता मैडम के द्वारा बताया गया की समाज को आगे ले जाने में बच्चों का योगदान बहुत महत्व रखता है साथ ही मैडम के द्वारा लैंगिक अपराध व साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। विधिक साक्षरता शिविर के भव्य अलौकिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सिविल जज उमेश भगवती जी के द्वारा विद्यार्थी के गुणधर्म, प्रश्न करना, हम क्या कर रहे है, और क्यों कर रहे है, इस पर गहराई से विचार किया जाए तो आप भविष्य में उच्च स्तर पर पहुंच जाएंगे साथ ही पढ़ने का उद्देश्य व घरेलू हिंसा व वाहन अधिनियम के बारे में बताया | कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर अजीत सिंह सरना एवं रिचा अग्रवाल द्वारा किया गया, एवं अजीत सिंह द्वारा बताया गया कि हमारा और आपका कार्य लगभग एक समान है आप वर्तमान को और हम भविष्य को सुधारने का कार्य कर रहे है। अंत में विद्यालय संचालक हरभजन सिंह सरना द्वारा आये हुए समस्त अतिथियों के द्वारा अमूल्य समय दिए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही होली की हार्दिक शुभकामनांए एंव अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ और बच्चों का योगदान सराहनीय रहा।

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
          मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें