शारदा माई के रसोई के संचालन कर्ता धीरज महाराज ने मैहर जिला के वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

(मैहर) मां शारदे माता के अनन्य भक्त माई के रसोई के संचालन कर्ता धीरज महाराज जी ने सामूहिक पत्रकारों से मिलकर मैहर जिला के सभी वासियों को होली पर्व की कोटि कोटि हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

माता शारदे के अनन्य भक्त धीरज महाराज जी ने कहा की हम सभी को होली के पर्व मे बुराई का दहन कर देना चाहिए, सारे गिले शिकवे दूर कर प्रेम रूपी कृष्ण भक्त मय गुलाल की अच्छाई रूपी होली खेलनी चाहिए।

रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि ज्ञात हो धीरज महाराज द्वारा लगातार निःशुल्क रूप से माई की रसोई का संचालन किया जा रहा है जिसमे निःशुल्क भोजन, रहने की सुविधा गत कई वर्षो से चालायमान है जिसके लिए उन्हे पुरस्कृत भी किया जा चुका है। इनके बड़े पिता श्री देवी प्रसाद पुजारी माँ शारदा के प्रधान पुजारी थे एवम इनके पिता रमेश कुमार पांडेय बम बम महाराज भी माँ शारदा के अनन्य भक्त पुजारी है।

आज होली के पावन पर्व पर मैहर जिले के समस्त सभी वर्गों प्रतिनिधियों, विधायक, भाजपा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों, सर्व समाज सभी लोगो को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा यह माँ शारदे की नगरी है, माई सबका पेट पालती है, मै तो उनका मात्र एक सेवक हूँ, माँ की पेरणा से माई की रसोई का संचालन करने की अभिप्रेरणा प्राप्त हुई। अभी अन्य तीर्थ स्थानों पर भी माई की रसोई प्रारंभ करने की योजना है। माता शारदे की कृपा से माई की रसोई निःशुल्क रूप से सभी तीर्थ स्थानों मे चलाने की योजना है। आप सभी पत्रकार साथियों को निष्ठा एवम ईमानदारी से कलम के लेखन के लिए कोटि कोटि शुभकामनाएं। माई शारदे सदा कृपा बनाये रखे।

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
  RPKP INDIA NEWS
   ब्यूरो प्रमुख, जिला मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें