कलेक्टर सिंह और एसपी चौकसे ने दुर्घटना प्रभावित परिवारों के साथ मनाई होली

(हरदा) कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने हरदा के आईटीआई कॉलेज में बैरागढ़ विस्फोट दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल पहुंचकर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं, और सभी को गुलाल लगाकर उनके साथ होली मनाई । इस दौरान कलेक्टर सिंह ने सभी प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इस अवसर पर प्रभावित परिवारों के बच्चों को पिचकारियां वितरित की गई।

इस अवसर पर एसडीम हरदा कुमार सानू के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें