विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा घेराबंदी कर की गई भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की जब्ती, आरोपी न्यायिक हिरासत में
(विजयराघवगढ़) पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन कटनी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवम अनुविभागीय अधिकारी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रितेश शर्मा थाना विजयराघवगढ़ द्वारा की गई रेड कार्यवाही।
आदर्श आचार संहिता के निहित प्रावधानों के पालन में लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रियता पूर्वक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अपने स्टाफ के दिनांक 25/06/2024 को जय सिंह ठाकुर, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक चालक मज्जू कोल के साथ मुखबिर के बताए अनुसार पिपरिया रोड ग्राम सिनगौड़ी में पुलिस एवं मौजूदा साक्षियों की मदद से घेराबंदी कर एक सिफ्ट कार क्रमांक एम.पी. 21 जेड.सी. 4855 में आरोपी सागर पिता ऋषिराज बर्मन एवं आदित्य तिवारी पिता रजनीश तिवारी दोनों रंगनाथ नगर कटनी निवासी के कब्जे से अवैध रूप से 90 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 50000 रूपया की जब्त की गई। उक्त शराब को रखने का कारण पूछने पर बताया कि उक्त शराब को बिक्री के उद्देश्य से अन्य जगह ले जाने के फ़िराक में थे।
आरोपियों का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपीगणों के कब्जे से 90 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 50000 रूपयें व शिफ्ट कार क़ीमत 10 लाख कुल मसरूका 10.5 लाख रुपए का जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में रीतेश शर्मा निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, सहायक जय सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अरविंद गर्ग, प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा, आरक्षक पप्पू प्रजापति,आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक चालक मज्जू कोल, नगर रक्षा समिति के सदस्य रघुनाथ साहू, नेक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
✍️ (जागेश्वर मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
