मतदाता जागरूकता के लिये रन फॉर डेमोक्रेसी उमंग और उत्साह के साथ आयोजित होगा
मतदान, अहिंसा एवं स्वच्छता दौड़ में विश्व कीर्तिमान बनाने दौड़ेगा पूरा जबलपुर
इस आयोजन में जबलपुर के सभी आयुवर्ग, धर्म, संस्कृति के शामिल महिला-पुरूष धावकों के स्वागत के लिए आयोजन के मार्गो पर आकर्षक रंगोली सजाई जायेगी, जगह-जगह स्वागत के लिए मंच एवं मनोरंजक सुविधाएँ रहेंगी, जहॉं पर रन फॉर डेमोक्रेसी, स्वच्छता एवं अहिंसा परमोधर्म की धुन के बीच धावक उत्साह और भरपूर उमंग के साथ दौड़ेगें तथा मतदान, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देगें।
रन फॉर डेमोक्रेसी, अहिंसा रन और स्वच्छता रन की शुरूआत 31 मार्च को सुबह 6 बजे कमानिया गेट से शुरू होकर बड़ा फुहारा, खजानची चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, राजीव गांधी चौक, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, लार्डगंज थाना तक तीन किलोमीटर का रन होगा। साथ ही कहा कि यह दौड़ वोट फॉर डेमोक्रेसी,19 अप्रैल को शत-प्रतिशत मतदान, अहिंसा एवं स्वच्छता रन के संदेशों को प्रचारित करेगी। दुनिया में शांति और सद्भाव के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने और स्वच्छता को अपनाने के लिये जिलेवासियों से आग्रह किया गया कि, वे इस दौड़ में शामिल हों। इस अवसर पर बताया गया कि इस दौड़ में शामिल होने के लिये www.ahimsarun.com की साइट पर जाकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन जारी है। ।
